छपरा, जनवरी 6 -- गड़खा, एक संवाददातता। सारण में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। प्रतिदिन कोई न कोई हादसा यहां की सड़कों पर हो रहा है और इन हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। मंगलवार को छपरा-पटना एनएच पर गड़खा थाना क्षेत्र के शिवरहियां के पास ट्रक के धक्के से एक बाइक की मौत हो गई। मृतक 45 वर्षीय अजय सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। अजय सिंह किसी काम से मोटरसाइकिल से जा रहे थे इसी दौरान ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा, जबकि मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे चला गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.