छपरा, जनवरी 11 -- गड़खा, एक संवाददता। फेरुसा गांव में रविवार की दोपहर अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका सात वर्षीया बुलबुल कुमारी फेरुसा गांव निवासी संतोष कुमार राम की पुत्री थी। बुलबुल कुमारी घर के पास खेल रही थी तभी अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराया गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गड़खा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजन...