रांची, अक्टूबर 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को तथ्यों की पुष्टि किए बगैर हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने की पुरानी आदत छोड़ देनी चाहिए। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति रखती है। गठबंधन सरकार किसी भी स्तर पर किसी भी अधिकारी या व्यक्ति द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती है, भले ही वह कितना भी बड़ा क्यों न हो। लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने जिस तरह से कोडरमा और धनबाद में कुछ अधिकारियों और संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं, वह उनकी राजनीतिक हताशा को दिखाता है। यदि उनके पास कोई ठोस प्रमाण है, तो उन्हें इसे सार्वजनिक करना चाहिए और जांच एजेंसियों के सामने पेश करना चाहिए, न कि केव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.