रांची, सितम्बर 8 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने साफ किया है कि गठबंधन की मजबूती उसकी प्राथमिकता होगी, लेकिन साथ ही चुनाव लड़कर संगठन का विस्तार भी सुनिश्चित किया जाएगा। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय के अनुसार पार्टी गठबंधन धर्म का पालन करते हुए महागठबंधन में शामिल साथी दलों राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दलों की राय को वरीयता देगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन प्राथमिकता है और चुनाव भी लड़ने हैं, पार्टी का विस्तार भी करना है। झामुमो ने बिहार में एक दर्जन से अधिक सीटों पर दावेदारी पेश की है। लेकिन, रणनीतिक दृष्टि से सीटों की संख्या पर विमर्श का विकल्प झामुमो ने खोल रखा है। पार्टी किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका और जमुई जैसे इलाकों में जल्द ही पर्यवेक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.