नई दिल्ली, फरवरी 10 -- हम में से ज्यादातर लोग "An apple a day keeps the doctor away" वाली कहावत से परिचित हैं। लेकिन फोर्टिस हॉस्पिटल, वसंत कुंज (दिल्ली) के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वात्स्य के अनुसार, सेब की जगह अगर केला खाया जाए, तो यह कहावत उतनी ही सही साबित हो सकती है। दरअसल, केला गट हेल्थ के लिए सबसे आसान, सुरक्षित और फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है। केला एक ट्रॉपिकल फल है और इसे खाना बेहद आसान होता है। इसकी मोटी छिलके वाली त्वचा फल को सुरक्षित रखती है और इसे बिना किसी झंझट के कहीं भी खाया जा सकता है। यही वजह है कि केला बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी के लिए एक परफेक्ट स्नैक माना जाता है।पोषण से भरपूर फल है केला हेल्थलाइन के अनुसार, 118 ग्राम वजन वाले एक मीडियम साइज केले में लगभग 105 कैलोरी, पर्याप्त कार्बो...