जमशेदपुर, जून 13 -- बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में 56वें ब्रह्मोत्सव का सातवां दिन भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की भक्ति और श्रद्धा के अनुपम संगम के साथ संपन्न हुआ। यह वार्षिक उत्सव में हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए एकत्र हुए। दिन की शुरुआत प्रातःकालीन नित्यकटला पूजा के साथ हुई, जिसमें मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात सुबह 8 बजे भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी का पंचामृत अभिषेकम संपन्न हुआ। इस पावन अनुष्ठान में दूध, दही, मधु (शहद), गंगा जल और डाब के पानी से भगवान का अभिषेक किया गया। मंदिर परिसर मंत्रोच्चारण और भक्ति भजनों से गूंज उठा। शाम का भव्य नगर भ्रमण ब्रह्मोत्सव के सातवें दिन की सबसे आकर्षक और भक्तिमय घटना रही भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.