टिहरी, जून 5 -- गंगा दशहरा पर्व पर गजा पहुंचने पर कालिंका डोली का भक्तों ने कलश यात्रा के साथ माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत किया गया। गंगा दशहरा पर्व पर घंटाकर्ण धाम घंडियाल डांडा मे महायज्ञ के समापन पर कालिंका देवी डोली (बटखेम) गजा पहुंची। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने पूजा अर्चना करते हुए मत्था टेककर घंटाकर्ण देवता का आशीर्वाद लिया। गजा में कांलिका देवी डोली के पहुंचने पर सैकड़ों माता भक्तों में मान सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र सिंह विष्ट, भारती चौहान, कृष्णा चौहान, भारती चौहान, रंजना चौहान ने डोली उपासक सुधीर बैलवाल, संजय उनियाल, सचिदानंद उनियाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गजा मे सैकड़ों लोगों ने कालिंका देवी का आशीर्वाद लिया। गजा के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ देवी घंटाकर्ण धाम पहुंची...