अमरोहा, अक्टूबर 12 -- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड में भाजयुमो का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्वागत किया। स्वागत समारोह में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था भी तेजी से बढ़ रही है, यही कारण है कि दुनिया के बड़े से बड़े देश भी भारत के साथ संबंध बनाना चाहते हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोनों प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस दौरान अनुज प्रधान, हैप्पी प्रधान, बृजपाल सिंह, आशु चौधरी, राकेश सिंह, मनोहर सिंह, सुनील चौहान, अमित...