अमरोहा, जुलाई 16 -- बंदरों के आतंक से शहर में लोग परेशान हैं। घर से बाहर निकलने तक में डर लगता है। बंदर राह चलते लोगों पर पीछे से चुपचाप हमला बोलकर घायल कर रहे हैं। हाथ से सामान की पालीथिन व थैला तक छीनकर ले जा रहे हैं। स्थानीय निवासी समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग कई बार पालिका प्रशासन स्तर पर कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। शहर में बंदरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। बंदरों से निजात दिलाना शहरियों की मुख्य मांग बन चुकी है। बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोग घरों से बाहर निकलने तक में डरने लगे हैं। छोटे बच्चों को भी घर में ही कैद रखना मजबूरी बन गया है। मकान की छतों पर भी बच्चे खेल नहीं सकते क्यों कि वहां भी बंदरों का जमावड़ा रहता है। बंदर छतों पर खेल रहे बच्चों पर भी हमला बोलकर घायल कर देते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.