अमरोहा, मार्च 16 -- गजरौला। होली पर्व क्षेत्र में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास संग मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक होली गीतों की धूम रही। लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। छोटे बच्चों संग युवाओं ने बुजुर्गों को रंग लगाकर आशीर्वाद लिया। शुक्रवार सुबह से रंगोत्सव शुरू हो गया। परिवार के मुखिया एवं वृद्धजनों के माथे पर अबीर-गुलाल का तिलक कर युवाओं एवं बच्चों ने दीर्घायु का आशीर्वाद लिया। इसके बाद युवक-युवतियां टोली बनाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं देते नजर आए। पिचकारियों से रंगों की बौछार कर आनंद लिया। महिलाएं भी आसपास में एक-दूसरे घरों में पहुंची व साथी महिलाओं को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी। दोपहर तक लोग होली के हुड़दंग में सराबोर रहे। शहर में रेलवे स्टेशन, खाद गूर्जर चौराहा, चौपला, लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.