अमरोहा, जून 8 -- बीते तीन दिन से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चड्डी गिरोह का शोर मच रहा है। रात में ग्रामीणों को चड्डी में कुछ लोगों का समूह खेतों में घूमते हुए दिखाई दे रहा है। शुक्रवार रात गांव खाद गुर्जर के पास चड्डी गिरोह के लोग दिखाई दिए तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ रातभर खेतों में गिरोह की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों से जानकारी की। ग्रामीणों के मुताबिक खाद गुर्जर क्षेत्र में रात के वक्त चड्ढी गिरोह के सदस्य दिखाई दे रहे हैं। खेतों पर पानी चलाने जा रहे किसानों को चड्डी पहने लोग खेतों में दिखाई दे जाते हैं। ग्रामीणों ने उन्हें चड्डी गिरोह का नाम दिया है। शुक्रवार रात भी फसल की सिंचाई करने जा रहे क...