अमरोहा, दिसम्बर 3 -- गजरौला। शहर में कचरे के ढेर में आग लगाकर हवा में जहर घोला जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन भी इसे लेकर गंभीर नहीं है। आरोप है कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी ही कूड़े में आग लगा देते हैं। गौरतलब है कि शहर में कई स्थानों पर रोजाना सुबह जमा होने वाले कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है। खुद नगर पालिका कर्मचारी ऐसा कर रहे हैं। कूड़ेदान के पास कूड़े के ढेर में आग लगाकर कर्मचारी चले जाते हैं। नगर पालिका प्रशासन भी इसे लेकर गंभीर नहीं है। जानकारी के बावजूद भी मामले को पालिका अधिकारियों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मंगलवार सुबह भी शहर के इंदिरा चौक पर जमा हुए कूड़े में सफाई कर्मचारियों ने आग लगा दी। वहीं खाली प्लाटों में पड़े कूड़े में भी आग लगाई जा रही है। जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। इस बावत पालिका ईओ ललित कुमार ने मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.