रामगढ़, सितम्बर 12 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड अंतर्गत लइयो उतरी पंचायत के ढोठाटांड़ में गुरुवार की रात आठ की संख्या में हाथियों के झुंड ने आधा दर्जन ग्रामीणों के फसलों को रौंद कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर खेतों में गजराज का आगमन शाम ढलते ही हो गया था। गजराज ने जगलाल महतो, मोहन महतो, रवि कुमार, जितेंद्र महतो के खेतों में लगे धान के फसलों को रौंद डाला। वहीं कजरु महतो और स्व सुरेश महतो के बारी का चाहरदीवारी को तोड़ कर बारी में लगे मुंगफली के फसल को खा गया। हाथी के आने की सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद गोला से हाथि भगाने की टीम ढोठाटांड़ गांव पहुंची। टीम के सदस्यों ने काफी मशकत के बाद रात्री लगभग 12 बजे सभी हाथियों को झुमरा पहाड़ के जंगल की ओर भगाने में सफलता हासिल किया। ग्रामीणों ने फसल क्षतिपूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.