नई दिल्ली, फरवरी 12 -- Moto G57 Power at Discount: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रही वैलेंटाइन डे सेल में कई स्मार्टफोन्स पर खास ऑफर दिए जा रहे हैं। इस सेल में मोटोरोला के पावरफुल बैटरी वाले मिलिट्री ग्रेड फोन Moto G57 Power को 1700 तक की सीधी छूट पर बेचा जा रहा है। अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं वीडियो देखने और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा हो, तो यह ऑफर आपके काम का हो सकता है। आइए जानते हैं इस डील की डिटेल। Moto G57 Power 5G पर तगड़ा ऑफर्स सबसे पहले आपको बता दें कि Moto G57 Power 5G को केवल एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया। लेकिन अब यह फोन फ्लिपकार्ट की वैलेंटाइन डे सेल में 1000 रुपए की सीधी छूट के साथ 13,999 रु...