चित्तौड़गढ़, जुलाई 6 -- चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की आस्था का एक और अनोखा नजारा देखने को मिला। डूंगला के एक व्यवसायी मांगीलाल जारोली और उनके परिवार ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर भगवान सांवलिया सेठ को 10 किलो चांदी से बना पेट्रोल पंप भेंट किया। यह अनूठा चढ़ावा काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।मनोकामना हुई थी पूरी मांगीलाल जारोली के परिवार ने कुछ समय पहले पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति के लिए सांवलिया सेठ के दरबार में मन्नत मांगी थी। कई अड़चनों के बावजूद, जब उनका यह सपना पूरा हुआ, तो उन्होंने भगवान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का अनोखा तरीका चुना। शनिवार को एक भव्य आयोजन के साथ, परिवार और रिश्तेदारों ने मिलकर 56 भोग की झांकी सजाई और गाजे-बाजे के साथ चांदी के पेट्रोल पंप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.