नई दिल्ली, फरवरी 16 -- मल्टीबैगर स्टॉक स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयर में सोमवार, 16 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 4.36% उछलकर 40.20 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए। सुबह कारोबार की शुरुआत कंपनी के शेयर 36.60 रुपये पर हुई। इसका पिछला बंद भाव 38.52 रुपये था। यह तेजी कंपनी द्वारा दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही) के शानदार नतीजों की घोषणा के बाद आई है, जिसमें उसके स्टैंडअलोन मुनाफे में सालाना आधार पर 100% से अधिक का उछाल दर्ज किया गया।मुनाफा हुआ दोगुना स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स ने 14 फरवरी को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 1.04 लाख रुपये की तुलना...