हापुड़, अप्रैल 20 -- थाना बहादुरगढ़ के गांव नगला बढ़ के पास शनिवार की रात को बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर से तमंचे के बल पर नई बाइक, फोन और बैग लूट लिया और अपनी पुरानी बाइक देकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रविवार की सुबह डॉक्टर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित के साथ घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया हैं। थाना सिंभावली गांव वैठ निवासी बिलाल ने बताया कि गांव खेड़ा में एक क्लीनिक है। शनिवार की रात को करीब दस बजे क्लीनिक को बढ़ा कर बाइक से सवार होकर वापस घर लौट रहा था। पीछे से दो बाइक पर सवार बदमाश आए और तमंचा के बल पर नई बाइक, फोन और बैग को लूट लिया और अपनी पुरानी बाइक देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित कुछ समझ पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.