गोरखपुर, फरवरी 3 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के भरवलिया के पास मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कूल प्रबंधक को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल गगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी राधा मोहन सिंह हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़े थे। वर्तमान में भाजपा से जुड़े हैं। इसके साथ ही वह भैंसहा स्थित लीलावती देवी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं और क्षेत्र में एक संभ्रांत व्यक्ति के रूप में उनकी पहचान है। जानकारी के अनुसार, राधा मोहन सिंह मंगलवार रात गगहा से बुलेट मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भरवलिया के पास पह...