शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- डेहरी ऑन सोन/डालमियानगर बिहार में अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित 34वीं बहुभाषीय अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की गगनिका सांस्कृतिक समिति ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की। राजेश कुमार के लेखन और कप्तान सिंह 'कर्णधार' के निर्देशन में मंचित नाटक "हमारे बापू" को जूरी द्वारा सर्वश्रेष्ठ द्वितीय नाटक का पुरस्कार मिला। नाटक में मो. फ़ज़िल ख़ान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कप्तान कर्णधार को श्रेष्ठ चरित्र अभिनेता और धृतिका कर्णधार को श्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार मिला। बाल कलाकार अभ्युदय कर्णधार को विशेष मेडल से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर डेहरी में आयोजित रंगयात्रा और पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक श्री राजीव रंजन सिंह ने कलाकारों को मेडल, स्मृति चिन्ह और ट्रॉफी प्रदान की। विजयी टीम के कलाकारों ने अपनी ...