देवरिया, मार्च 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के रामगुलाम टोला मोहल्ले में खाली पड़े एक मकान को चोरों ने शुक्रवार की रात खंगाल दिया। 85 हजार रुपये नकदी समेत 20 लाख रुपये से अधिक का सामान चोर उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। साथ ही सीसी फुटेज भी खंगाला। फुटेज के माध्यम से पुलिस अब चोरों तक पहुंचने में जुटी हुई है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली के रहने वाले योगेंद्र शाही की शहर के राम गुलाम टोला में मकान है। वह बिजली विभाग में लिपिक पद पर तैनात थे। रिटायर होने के बाद पिछले साल उनका निधन हो गया। जबकि उनकी पत्नी का कई साल पहले निधन हो चुका था। मकान पर उनकी बड़ी बेटी नीतू राय अपने बच्चों व छोटी बहन अंजू के साथ रहती हैं। उनके दोनों भाई अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। नीतू राय होली मनाने के लिए अपने ननिहाल खुखुंदू गुरूवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.