मथुरा, दिसम्बर 7 -- गऊघाट कंस किला यमुना किनारा पर शनिवार को यमुना आरती सेवा मंडल द्वारा आयोजित संध्या आरती एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भक्तों की उल्लेखनीय भीड़ उमड़ी। शौर्य दिवस के अवसर पर मां यमुना की संध्या आरती के पश्चात अखिल भारत हिंदू महासभा तथा श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के पदाधिकारियों सहित अन्य ने शहीद कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने कहा शहीद कारसेवक कोई नाम या इतिहास की पंक्ति नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय अस्तित्व के प्रहरी थे, जिन्होंने रामकाज में अपने प्राणों का अर्पण कर अमरत्व प्राप्त किया। उनका बलिदान हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है और समाज तभी प्रगतिशील हो सकता है, जब वह अपने नायकों को याद रखे और उनके पदचिह्नों पर चले। इस अवसर पर गोपाल...