नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो गई हैं और उनका इलाज जारी है। साथ ही, राउत ने कहा कि उन्हें लोगों से मिलने-जुलने से बचने की सलाह दी गई है। इस पर पीएम मोदी ने राउत के जल्द ठीक होने की कामना की है। राउत ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह उम्मीद जताई कि अगले साल तक उनका स्वास्थ्य अच्छा हो जाएगा। उन्होंने लिखा, ''आप सभी ने मुझे प्यार दिया और मुझ पर भरोसा किया। लेकिन मुझे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो गई हैं और मैं इलाज करा रहा हूं। मैं इससे उबर जाऊंगा। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार, मुझे बाहर न निकलने और सार्वजनिक स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है।'' हालांकि, राउत ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। पीएम मोदी ने एक्स पर संजय राउत के पोस्ट पर लिखा, 'संजय राउत जी, आपके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.