हरदोई, जनवरी 3 -- हरदोई। शहर पुलिस ने गंभीर मामलों में फर्जी जमानत लेने वाले एक और आरोपित बावन चुंगी से गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया 29 दिसंबर 2025 को गंभीर अपराध के मामले में फर्जी तरीके से जमानत लेने के मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी मामले में आरोपित सांडी थाना क्षेत्र के लडैता पुरवा मजरा आदमपुर निवासी मुसम्मी दिनेश कुमार उर्फ दिनेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस आरोपित को पकड़ने में उप निरीक्षक कैलाश नाथ व सिपाही पूरनलाल शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...