रांची, फरवरी 6 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत राज्य के 21 मरीजों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गयी। मरीजों की सहायता के लिए शुक्रवार को कार्यकारी निदेशक की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में 24 मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से 21 मरीजों के लिए चिकित्सीय सहायता राशि स्वीकृत की गई। इन सभी मरीजों के लिए 5 लाख से 10 लाख रुपये तक की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट, ब्रेन इंजरी आदि गंभीर रोगों के इन मरीजों का इलाज राज्य में रांची, धनबाद, जमशेदपुर के अलावा राज्य के बाहर वेलोर, वाराणसी में कराया जा रहा है। तीन मरीजों के भौतिक सत्यापन का निर्देश बैठक में शेष तीन मरीजों, डुमरिया (पूर्वी सिंहभूम) के शेख यूनुस, खूंटी की सरोजनी हस्सा और अमड़...