चंदौली, मई 17 -- चंदौली। गम्भीर घटनाओं के घटित होने के बाद साक्ष्य संकलन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले के सभी थानों पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। एसपी ने बताया कि गम्भीर घटनाओं में साक्ष्य संकलन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल का ध्यान पूर्वक अवलोकन किया जाए। इससे घटना के बारे में पता लगाया जा सकता है। घटना स्थल पर उपलब्ध साक्ष्यों को ध्यान से एकत्रित किया जाना चाहिए। ताकि घटना की जांच में मदद मिल सके। घटना स्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। घटना से प्रभाव...