बदायूं, जुलाई 6 -- बिल्सी, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों समन्वय बनाकर कार्य करें। शनिवार को बिल्सी तहसीस सभागार में डीएम अवनीश राय ने आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर भूमि की पैमाइश कराने, चकरोड पर से अवैध कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.