जौनपुर, नवम्बर 8 -- बरसठी(जौनपुर)। रामपुर विकास खंड के गंधौना गांव में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में सभी भक्तों को वृंदावन धाम से आयी कथा वाचक पूज्या वंशिका मिश्रा ने पांचवें दिन कथा श्रवण कराई। जिसमे भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। पूज्या वंशिका ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे वही आज के समय में धनवान व्यक्ति है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम से ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए कथा सुनाईं। भगवान बालकृष्ण ने पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। उन्होंने भक्तो को बताया कि सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। पृथ्वी पर पाप अत्याचार, बढ़ जाने पर पृथ्वी ने गाय का रूप धारण करके भगवान श्रीकृष्ण को पुकारा तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.