कटिहार, दिसम्बर 10 -- कटिहार, एक संवाददाता कोलासी पुलिस शिविर क्षेत्र के नक्कीपुर में गंदा पानी फेंकने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट में एक वृद्ध महिला जख्मी हो गई।जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी वृद्ध महिला सकीना खातून ने पुलिस को बताया है कि गंदा पानी फेंकने का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की सूचना पर कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...