लखनऊ, जनवरी 5 -- शहर की स्वच्छता को पलीता लगाने वाले और गंदगी फैलाने वालों पर नरमी बरतने वाले नगर निगम के सफाई टैक्स इंस्पेक्टरों के खिलाफ आखिरकार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने कूड़ा फेंकने के मामलों में अपेक्षित कार्रवाई न करने और बेहद कम जुर्माना लगाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए तीन निरीक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाए हैं। कार्रवाई की जद में आए सफाई टैक्स इंस्पेक्टरों में विशुद्धानन्द त्रिपाठी, वीरभद्र सिंह और मोहम्मद नईम शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि इन अधिकारियों ने नगर निगम सीमा क्षेत्र में खुले में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के तहत पर्याप्त अर्थदंड नहीं लगाया। वित्तीय वर्ष 2025 में विशुद्ध त्रिपाठी द्वारा मात्र 42,990 रुपये, वीरभद्र सिंह द्वारा 14,700 रुपय...