हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन इन दिनों अपनी पहचान खोकर 'दुर्गंध के स्टेशन' में तब्दील होता जा रहा है। स्टेशन परिसर और उसके आसपास पसरी गंदगी ने यात्रियों का यहां आना मुश्किल कर दिया है। स्थिति यह है कि अब यात्री हल्द्वानी के बजाय काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सफर करना बेहतर समझ रहे हैं। 'हिन्दुस्तान' की टीम ने रविवार को जब स्टेशन का जायजा लिया, तो वहां के हालात बेहद चिंताजनक मिले। खुले में शौच और भारी दुर्गंध स्टेशन के टिकट काउंटर के ठीक बगल में स्थानीय आबादी द्वारा खुले में शौच किए जाने से पूरा परिसर हर समय दुर्गंध से महकता रहता है। यात्री नाक पर रुमाल रखकर अपनी ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं। रेलवे के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, बारिश के बाद यहां सांस लेना तक दूभर हो जाता है। मुख...