बदायूं, अप्रैल 8 -- बदायूं, संवाददाता। हीटवेव और संचारी रोग अभियान की समीक्षा करने आईं ऐडी हेल्थ ने अचानक निरीक्षण कर लिया तो हड़कंप मच गया। इस दौरान ऐडी हेल्थ के निशाने पर जिला महिला अस्पताल के दलाल और सीएमएस रहे। जिनकी वजह से प्रसूताओं को सरकारी सुविधाओं का लाभ न मिलकर प्राइवेट अस्पताल भेजा जाता है। शिकायतों के बाद उन्होंने निरीक्षण के दौरान सीएमएस को दलालों पर शिकंजा कसने को सख्त निर्देश दिये हैं। सोमवार की दोपहर को ऐडी हेल्थ बरेली मंडल बरेली डॉ. साधना अग्रवाल पहुंच गईं। पहले उन्होंने सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा के साथ बैठक की और विशेष संचारी रोग अभियान पर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संचारी अभियान में पूरी टीम को गंभीरता से कार्य करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने महिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। रसोई घर के सामने गंदगी देखकर ऐडी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.