देवरिया, जून 27 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राप्ती नदी तट पर कराए जा रहे नवीन कटान रोधी कार्यों का एसी गंडक बाढ़ मंडल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से दो दिनों के अंदर कार्य पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को महेन गांव के पवहारी धाम स्थित राप्ती नदी तट पर गंडक बाढ़ मंडल गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता केपी सिंह अधिकारियों के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने 67 लाख की लागत से करीब 100 मीटर बोल्डर, पिचिंग आदि कटान रोधी कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने बिनोवापुरी में भी करीब 225 लाख से 500 मीटर कटानरोधी कार्यों का जांच किया। एक्सईएन राधेश्याम ने बताया कि नवीन परियोजनाओं की जांच किया गया है। अधीक्षण अभियंता केपी सिंह की ओर से रिपोर्ट तैयार किया गया है। इस दौरान जेई शुभम गुप्त, विवेक शाही आदि मौजूद रहे...