बगहा, सितम्बर 27 -- बगहा। पश्चिमी चंपारण की बगहा विधानसभा सीट की राजनीति गंडक व पहाड़ी नदियों के साथ गन्ना के खेत से तय होती है। बीते दो चुनाव से यहां भाजपा का कब्जा है। इस बार हैट्रिक लगाने की चुनौती होगी। वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा के ही विधायक राघव शरण पांडेय की जगह जिलाध्यक्ष रहे राम सिंह को टिकट दिया गया। वे कांग्रेस प्रत्याशी जयेश मंगलम सिंह को हराकर विधायक बने। राघव शरण पांडेय टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन जनता ने नकार दिया और वे तीसरे स्थान पर रहे। बगहा विस के गठन के समय 1957 में कांग्रेस पार्टी से केदार पांडेय विधायक बने। उसके बाद बगहा आरक्षित सीट बन गया। आरक्षित सीट घोषित होने के बाद 1962 से लेकर 1977 तक कांग्रेस के नरसिंह बैठा लगतार पांच बार विधायक रहे। 1980 में कांग्रेस आई से त्रिलोकी हरिजन विधायक बने। 1985 मे...