देवघर, मार्च 12 -- करौं। प्रखंड के प्रसिद्ध गंजोबारी नायक धाम में बुधवार को विशेष पूजा की गयी। इस दौरान नायक धाम ट्रस्ट के संस्थापक शिरू साव द्वारा तेली समाज के कुल देवता बाबा नायकधाम का विशेष पूजा अर्चना की गयी। मौके पर झारखंड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली, मुंबई आदि देश के अन्य जगहों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की। विशेष पूजा को लेकर नायकधाम को अच्छे तरीके से सजाया गया था। इस पूजा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को गेरुआ रंग का वस्त्र व महिलाओं को साड़ी, ब्लाउज, पुरुषों को कुर्ता पैजामा के साथ पट्टा दिया गया। इन वस्त्रों को पहनकर श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए। 3 दिनों तक चलने वाले इस पूजन उत्सव में सभी ग्राम वासियों के लिए लंगर की व्यवस्था की गयी...