नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- बिजी लाइफस्टाइल, तनाव और खानपान की खराब आदतों की वजह से आजकल हेयर फॉल लोगों के लिए बारह महीने चलने वाली एक आम समस्या बन गया है। पहले के समय में बालों के झड़ने को मौसम या फिर उम्र से जोड़कर देखा जाता था। लेकिन आजकल बालों का झड़ना बारहों महीने की एक कॉमन समस्या है। यह समस्या इतनी कॉमन है कि कम उम्र में ही कुछ बच्चे गंजेपन तक का शिकार हो रहे हैं। अगर आपके बाल भी कम उम्र में ही आपका साथ छोड़ रहे हैं तो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पूनम देवनानी के नुस्खे आपके बालों को दोबारा उगने में मदद कर सकते हैं। पूनम देवनानी ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट में दावा किया है कि उनका नारियल तेल का यह नुस्खा अच्छी हेयर ग्रोथ करके गंजे सिर पर भी बाल उगा सकता है। यह भी पढ़ें- नो फेस वॉश, नो मॉइस्चराइजर! ईशा अंबानी का 'जीरो स्क...