आगरा, जनवरी 10 -- कड़ाके की ठंड के बाद भी कस्बा के रेलवे पर रैन बसेरा नहीं बनाया गया है। इसकी वजह से ट्रेन से आवागमन करने वाले यात्रियों को रात के समय स्टेशन पर ठहरने में दिक्कतें हो रही हैं। यात्री खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। बता दें कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन पर पिछले तीन साल से पहले तक रैन बसेरा बनाया जाता था। इसकी वजह सर्दी के मौसम में ट्रेन यात्री अपनी रात गुजारते थे, लेकिन अब नगर पालिका प्रशासन से रैन बसेरा स्टेशन के स्थान पर पालिका परिसर में बना दिया है। इसके संबंध में स्टेशन पर किसी भी प्रकार की सूचना या बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसकी वजह से यात्रियों को इस रैन बसेरा की जानकारी नहीं हो पा रही है। बीती रात भी करीब डेढ़ दर्जन से अधिक रेल यात्री स्टेशन पर खुले आसमान के नीचे ही समय व्यतीत करते दिखाई दिए।...