आगरा, जून 16 -- कस्बा के मोहनपुर रोड स्थित गंजडुंडवारा महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी में बनाए एफिल टावर और ऊंट की सवारी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में आसमानी झूला, नाव, ब्रेक डांस, जंपिंग, मिक्की माउस, ट्रेन तमाम मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। इसके अलावा सौंदर्यीकरण एवं खेल खिलौने की दर्जनों दुकानें लगी हुई हैं। क्षेत्र के तमाम लोग इस प्रदर्शनी में पहुंचकर लुत्फ ले रहे हैं। प्रदर्शनी के मुख्य द्वार में प्रवेश होते ही एफिल टावर बनाया गया है, जिसे लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। नुमाइश ठेकेदार सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रदर्शनी एक माह के लिए लगाई गई है। इस नुमाइश ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...