पिथौरागढ़, जून 12 -- गंगोलीहाट। क्षेत्र के बोयल गांव स्थित हरु सैम मंदिर में चौरासी का आयोजन किया गया। गुरुवार को मेहरा परिवार की ओर से आयोजित चौरासी में भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान देवडांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद देकर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। यजमान मेहरा परिवार ने बताया कि आज पूर्णाहुति के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। इस दौरान यहां यजमान खड़क सिंह मेहरा,मदन सिंह मेहरा,कल्याण सिंह मेहरा,दीवान सिंह मेहरा, गोपाल सिंह मेहरा,किशन सिंह मेहरा, हरीश सिंह मेहरा, डिकर सिंह मेहरा,नैन सिंह मेहरा,कृष्णा सिंह मेहरा,पपी सिंह मेहरा,मुन्ना सिंह मेहरा,नरेश,नंदन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...