पिथौरागढ़, मई 8 -- पूर्व सीएम हरीश रावत न्याय यात्रा के तहत शाम 5 बजकर 45 मिनट में यहां पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम मां महाकाली के दर्शन कर विश्व शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी उमेद रावल ने उनको प्रसादी दी और मंदिर के पुरोहित दीप पंत ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। गुरुवार को रावत ने यहां न्याय यात्रा की जानकारी देते हुए पत्रकार वार्ता की। कहा कि वर्ष 2017 से भाजपा सरकार झूठ की बुनियाद पर जीत दर्ज करती रही है। कहा कि भाजपा सरकार 2017 की जुम्मे की नमाज की छुट्टी के गर्भ से पैदा हुई। जो सरकार झूठ के गर्भ से पैदा होगी वो सरकार लूट के सिवा अन्य कुछ भी नहीं करेगी। इस समय संपूर्ण प्रदेश में भाजपा सरकार लूट का सामान बेच रही है। एक सवाल जवाब में कहा कि उत्तराखंड की सड़कों के निर्माण के लिए गुजरात, महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.