पिथौरागढ़, मार्च 31 -- नगर पालिका क्षेत्र में उपभोक्ताओं को पानी के बढ़े हुए बिल भेजने का टीम एक कोशिश ने विरोध किया है। कहा है कि पानी के मीटर लगाए बिना जिस तरह से बढ़े हुए बिल भेजे जा रहे हैं इसका विरोध किया जाएगा। सोमवार को टीम एक कोशिश ने इस संबंध में अवर अभियंता के माध्यम से जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन भेजा। कहा है कि नगर में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जल संस्थाने दो बार पानी के बिल में बढ़ोत्तरी की है। इसके लिए आपूर्ति की दर को बढ़ा हुआ बताया जा रहा है यह गलत है। कहा कि पहले नगर में पानी के मीटर लगाए जाएं जिससे लोगों को उपयोग किए गये पानी के बराबर बिल देने में आसानी हो। कहा है कि जब तक मीटर नहीं लगाए जाते हैं तब तक पानी के बढ़े हुए बिलों को वापस 1 हजार किया जाए। ज्ञापन देने वालों में भूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.