उत्तरकाशी, सितम्बर 6 -- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को हेल्गुगाड़ में मलबा व पत्थर गिरने के कारण दिनभर आवाजाही के लिए बंद रहा। यहां बीआरओ की जेसीबी मशीन और मजदूर मार्ग को खोलने में जुटे हैं। देर शाम तक मार्ग आवाजाही के लिए नहीं खुल सका। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर दर्जनों यात्री वाहन फंसे रहे। वहीं यमुनोत्री हाईवे धरासू में बंद है। यहां भूस्खलन प्रभावित जोन पर कार्य चल रहा है, जिस कारण वाहनों की आवाजाही बंद है। वहीं आधा महीने से भी ज्यादा समय से जंगलचट्टी, बनास, नारदचट्टी आदि स्थानों पर भूधंसाव के चलते यमुनोत्री मार्ग बाधित पड़ा है। जिससे यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। शनिवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी, चड़ेथी, हेल्गुगाड़ के पास सुबह ही आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया था। भटवाड़ी और चड़ेथी में मार्ग को जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.