उत्तरकाशी, जुलाई 21 -- बीते रविवार की रात को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड़ से 50 मीटर आगे गंगोत्री की तरफ कांवड़ियों से भरा एक ट्रक सड़क पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में ड्राइवर सहित कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग घायल हुए। घायलों को देर रात जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। इस दौरान गंगनानी से आगे नाग देवता मंदिर के पास एक कावड़ यात्री सड़क से नीचे गिर गया। जिसका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि रविवार रात को करीब साढ़े सात बजे कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक सोनगाड़ से कुछ दूरी पर सड़क पर पलट गया, जिसमें दिल्ली निवासी 19 वर्षीय आशीष, 19 वर्षीय जतिन, 26 वर्षीय धीरज, 24 वर्षीय जग्गनाथ तथा 20 वर्षीय सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.