उत्तरकाशी, जून 18 -- बारिश के बावजूद तीर्थयात्री बड़ी संख्या में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के दर्शन को पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के अनुसार, चारधाम यात्रा के महज 49 दिनों में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन किए हैं। यात्रा पड़ावों पर भी खासी रौनक नजर आ रही है। खासकर उत्तरकाशी शहर में यात्रियों की भीड़ भाड़ से विश्वनाथ मंदिर सहित गंगा घाटों पर खूब चहलकदमी है। जिलाधिकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम में अब तक 4 लाख 98 हजार 361 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, जबकि गंगोत्री धाम में यह आंकड़ा 5 लाख 5 हजार 191 तक पहुंच गया है। अब तक कुल 10 लाख 3 हजार 552 तीर्थ यात्री दोनों धाम के दर्शन कर चुके हैं। यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी तक पहुंचने के लिए 42 हजार 947 छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन हुआ। जबकि गंगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.