उत्तरकाशी, मई 11 -- जिले में हो रही बारिश के बीच चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 12 दिन की यात्रा में अब तक दोनों धामों में 1,86,119 श्रद्धालु दर्शन कर लौट चुके हैं। वहीं यात्रियों की बढ़ती संख्या पर तीर्थ पुरोहितों ने भी खुशी व्यक्त की है। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। इसके बाद से तीर्थयात्री बड़ी संख्या में धामों के दर्शनों को पहुंचने लगे है। यात्रा को महज अभी 12 दिन ही हुए हैं कि शनिवार रात तक गंगोत्री यमुनोत्री धाम में 101734 तथा गंगोत्री धाम में 84385 तीर्थयात्री दर्शन कर लौट चुके हैं। जानकारों के अनुसार मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी के मुकाबले जनपद में बारिश के...