पिथौरागढ़, मार्च 17 -- नगर के गंगोत्री गर्ब्याल बालिका विद्यालय की छात्राओं ने एनएस के तहत सफाई अभियान चलाया। प्रधानाचार्य हंसा धामी ने सफाई के महत्व से छात्राओं को अवगत कराते हुए कहा कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। बाद में छात्राओं ने विद्यालय परिसर में सफाई की और झाड़ियों को भी काटा। कार्यक्रम प्रभारी मीना पांडे श, प्रवक्ता शहजादी गौसिया ने बताया कि बाद में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.