उत्तरकाशी, सितम्बर 30 -- चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण धाम गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट शीतकाल के लिए अक्टूबर के अंत में बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व के दिन सुबह 11:36 बजे विधि-विधान के साथ बंद होंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट अगले दिन 23 अक्तूबर को भैयादूज के अवसर पर बंद किए जाएंगे। सेमवाल ने जानकारी दी कि तीर्थ पुरोहितों ने नवरात्र की अष्टमी पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निकाला है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री के कपाट बंद करने का मुहूर्त नवमी के दिन तय किया जाएगा। यह परंपरा हर साल नवरात्र के दौरान निभाई जाती है। यह भी पढ़ें- गंगोत्री के पास है उत्तरकाशी का इलाका जहां मची इतनी बड़ी तबाही, रुकते हैं भक्त गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.