देहरादून, अगस्त 25 -- Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में प्रकृति का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगोत्री नेशनल हाइवे पर फिर भूस्खलन हुआ है, जिससे 200 मीटर सड़क का बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आवाजाही फिलहाल पूरी तरह से बाधित है। सैकड़ों तीर्थयात्री जगह-जगह फंसे रह गए हैं। शनिवार को भी गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन के कारण यात्रा ठप हो गई थी। उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। आज भी मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट है। भारी बारिश का असर लगातार दिखाई दे रहा है। उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूना क्षेत्र के पास भूस्खलन की वजह से बंद हो गया। यह भी पढ़ें- तबाही मचाने वाली खीरगंगा नदी उफनाईं, हर्षिल घाटी खाली कराया; दून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.