उत्तरकाशी, अक्टूबर 22 -- उत्तराखंड के चार धामों में से गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पावन पर्व पर बुधवार सुबह 11:36 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी गुरुवार को ही दोपहर 12:30 बजे बंद हो जाएंगे। शीतकाल में मां गंगा के दर्शन मुखबा, मां यमुना के खरसाली स्थित यमुना मंदिर और बाबा केदार के दर्शन ऊखीमठ में होंगे। बड़कोट, संवाददाता।  कपाटबंदी के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा और मां यमुना के शीतकाली प्रवास खरसाली मंदिर में भी स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। दीपोत्सव और अन्नकूट पर्व के अवसर पर यमुनोत्री धाम में भक्ति और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। मां यमुना की श...