उत्तरकाशी, फरवरी 19 -- गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में सुरक्षा कार्यों के लिए राज्य कारिणी समिति ने 2720.20 लाख की कार्य योजनाओं की मंजूरी दी है। इतना ही नही समिति की ओ से वरूणावत पर्वत के निचले हिस्से में भूस्खलन से सुरक्षा के लिए प्रस्तावित कार्यों के लिए भी 499.92 लाख व बगोरी में तटबंध निर्माण हेतु 57.20 लाख की मंजूरी प्रदान की है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि मानसून काल के दौरान अतिवृष्टि के कारण गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में नदियों में कटाव होने एवं मलबा आने के कारण काफी नुकसान हुआ था। जिसे देखते हुए प्रभावित जगहों पर आपदा प्रबंधन की मदों में सुरक्षा कार्य किए जाने के लिए जिला स्तर से कई प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजे गए थे। बताया कि सीएस राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में संपन्न राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में जिले क...