काशीपुर, नवम्बर 5 -- काशीपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के तहत बुधवार को गंगा स्नान व गुरु पर्व पर कांग्रेसियों ने खिचड़ी बांटकर प्यार और स्नेह संदेश देते हुए गुरु नानक जी के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यहां एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, आईटी सेल संयोजक शादान इकबाल, मंसूर अली मंसूरी, गौरव चौधरी, अजीता शर्मा, सीमा नेगी, मो. आरिफ सैफी, राकेश भगत, संजीव शर्मा, तरुण लोहनी, परम सिद्धू, रमन दीप सिंह ,सारिम सैफी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.